{"_id":"570d5a224f1c1b87114a6c5a","slug":"anti-nationism-is-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चिंताजनक
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
समाराोह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का 14वां व विवेकानंद शाखा का सातवां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियां व राजनीतिक संरक्षण पर चिंता व्यक्त की। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस रामशरण श्रीवास्तव रहे। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, डीएफओ वीके जैन और मुख्य वक्ता जीवनराम गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। ऋचा रावत ने सरस्वती वंदना और पूजा तिवारी ने स्वागत गीत सुनाया। अध्यक्ष मुरारी सोनी और नीलेश बिरधा ने स्वागत भाषण पढ़ा। मुख्य अतिथि ने कहा कि उनके सर्वे में भारत देश में भारत विकास परिषद ही एकमात्र ऐसी संस्था है जो वास्तव में समाजसेवा कर रही है। देश भर में राष्ट्रीयता पर चल रही बहस पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। डीएफओ ने पर्यावरण को देश के विकास से जोड़ा। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही शहर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थल के लिए जगह आवंटित की जाएगी।
इस दौरान वार्षिक पत्रिका प्रतिबिंब- 2016 का विमोचन डा. संजीव कड़ंकी और पवन जैन ने किया। अधिष्ठापन अधिकारी राजेश जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और दायित्व ग्रहण कराया। इसमें मुख्य शाखा के लिए सुबोध गोस्वामी, राजीव जैन व मनोज समैया तथा विवेकानंद शाखा के लिए अजित जैन, नितिन रसिया व पवन नामदेव को क्रमश: अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर निर्मल जैन, मनीष समैया, निधि जैन, संतोष लता राठौर, दिवाकर शर्मा, विपिन रौंडा, अभिनंदन, मनीष पटवारी आदि को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सविता दुबे, मधु गुप्ता, संगीता, ब्रजवाला, डा. रश्मि, सरिता शर्मा, ऊषा रिछारिया, प्रीति, नीलू जैन आदि उपस्थित रहीं। संचालन डा. संजीव कड़की और डा. प्रबल सक्सेना ने किया।