फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anti-infection campaign failed in galla mandi

नवीन गल्ला मंडी में दम तोड़ रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Mon, 16 Mar 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
anti-infection campaign failed in galla mandi
गल्ला मंडी में जलाया जा रहा कचरा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन, नवीन गल्ला मंडी में सफाई के अभाव में नालियां गंदगी से बजबजा रहीं है। जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हैं। संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के संचारी रोग नियंत्रण अभियान का धरातल पर असर नजर नहीं आ रहा है। ऐसा ही नजारा नवीन गल्ला मंडी में देखने को मिल रहा है। यहां पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेेश के जिलों के किसान अपनी उपज बेचने के लिए आते हैं। इससे यहां पर काफी भीड़ रहती है। इसे प्रदेश की मुख्य मंडियों में गिना जाता है। इसके बाद भी किसानों को सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रहीं है।
विज्ञापन

सुविधाएं तो दूर व्यवस्थित तरीके से सफाई नहीं हो रही है। यहां पर जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। स्थिति यह है कि मंडी में पुलिस चौकी के पास गंदगी के ढेर लगे हैं, राजकीय भंडार गृह के पास कचरा जलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस चौकी के पीछे भारी कचरा पड़ा है। सफाई नहीं होने से घास उग आई है। इसके अलावा अनाज की भूसी भी खुले में ही फेंकी जा रही है। बोरों को भी फेंका जा रहा है। इससे कचरे के जगह-जगह कचरा के अंबार से लग आए हैं। गल्ला मंडी में मुख्य मार्ग से पुलिस चौकी के रास्ते में बनी प्याऊ के पानी की निकासी के लिए बनी नाली की सफाई नहीं हो रही है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां गंदगी से बजबजा रहीं है। बड़ी नालियों की स्थिति यह है कि जैसे वर्षों से सफाई नहीं की गई है। इतना ही नहीं प्याऊ की सफाई नहीं हो रही है। लोग मजबूर होकर गंदगी में पानी पी रहे हैं। शौचालयों के नहीं खुलने से शौच क्रिया को भी परेशानी होती है। कुछ लोग तो मौका मिलते ही नालियों में शौच क्रिया को जा रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेेखी के चलते गंदगी के अंबार लगे हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जहां लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक किया जाता है। गंदगी होने पर सफाई कराई जा रही है। स्वच्छ पेयजल की सुविधा की जा रही है। जलभराव होने पर निकासी कराई जा रही है। मच्छरों के पनपने पर नियंत्रण के लिए छिड़काव कराया जा रहा है। लेकिन, नवीन गल्ला मंडी में सभी अभियान दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
नवीन गल्ला मंडी में सफाई के लिए ठेका कराया जाता है। वर्तमान में ठेका की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ठेका होते ही सफाई कराई जाएगी।
- संजय कुमार, मंडी सचिव

गल्ला मंडी  में लगा कचरे का ढेर

गल्ला मंडी में लगा कचरे का ढेर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed