{"_id":"5e3b19e18ebc3ee61f4e4eec","slug":"ankit-and-preeti-run-fast-in-running-competetion-lalitpur-news-jhs1593324167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता में अंकित और प्रीति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता में अंकित और प्रीति प्रथम
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते नेहरू महाविद्यालय के छात्र
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसमें 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अंकित त्रिरोले और छात्रा वर्ग में प्रीति प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण एवं एथलीटों को खेल भावना की शपथ दिलकार किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि भारतीय विद्वान चिरकाल से क्रीड़ा को सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान देते आए हैं। हाल में हुए ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी तथा कुश्ती में पदक जीतकर सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिला स्पोर्ट्स अधिकारी अविनाश त्यागी ने कहा कि खेलों का जीवन में महत्व है।
क्रीड़ाधिकारी डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अंकित त्रिरोले प्रथम, राजपाल द्वितीय और रविकांत तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रीति प्रथम, सुहानी द्वितीय व हरीतिमा तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद के छात्र वर्ग में रूपेश यादव प्रथम, आशीष धाकड़ द्वितीय व अरुण धाकड़ तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में समरीन प्रथम, प्रियंका द्वितीय व स्वाती रजक तृतीय रहीं। भाला फेंक में ऋषभराज प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, वीरेंद्र कुशवाहा तृतीय रहे। गोला फेंक के छात्र वर्ग में उदित नारायण प्रथम, ऋषभ राज द्वितीय व रूपेंद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रियंका देवी प्रथम, सुहानी द्वितीय एवं शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
100 मीटर एवं 200 मीटर छात्रा वर्ग में पल्लवी बुंदेला प्रथम, स्वाती रजक द्वितीय व समरीन तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में अंकित त्रिरोले प्रथम, सूर्यप्रताप सिंह द्वितीय एवं जीवनलाल तृतीय रहे। लंबी कूद के छात्र वर्ग में राजेंद्र राजपूत प्रथम, अरुण धाकड़ द्वितीय व रूपेंद्र यादव तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में स्वाती रजक प्रथम, राजकुमारी द्वितीय, प्रियंका देवी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में अंकित त्रिरोले, रविकांत द्वितीय एवं सूर्यप्रताप तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में पल्लवी बुंदेला प्रथम, स्वाती रजक द्वितीय व प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं। सुई-धागा प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में अंजली कुशवाहा प्रथम, संगीता सूर्यवंशी द्वितीय एवं शालिनी राजपूत व दीक्षा राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. सूबेदार यादव, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. दीपक पाठक, डॉ. राजेश तिवारी, अमित सोनी, डॉ. जगत कौशिक, विपिन कुमार शुक्ला, मदनलाल, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. रिचाराज सक्सेना, श्वेता आनंद, कविता पैजवार, डा. विनोद कुमार, डा. वर्षा साहू, स्वीकृति वैद्य, संदीप श्रीवास्तव, उत्तम वर्मा, संतोष राठौर, चंद्रभूषण शर्मा, मनीष वर्मा, प्रीतम राजपूत, डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. अनूप दीक्षित, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, अरविंद यादव, गुलशन नामदेव, रिंकू मेहर, लोकेंद्र साध आदि ने सहयोग किया।