{"_id":"6993680a5df65921a10647c4","slug":"angry-over-challan-truck-driver-blocks-highway-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151738-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चालान काटने से नाराज ट्रक चालक ने लगाया हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चालान काटने से नाराज ट्रक चालक ने लगाया हाईवे पर जाम
विज्ञापन
कोतवाल ने समझाकर खुलवाया जाम, आधा घंटे तक लगी रही ट्रकों की लंबी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गल्ला मंडी के पीछे एआरटीओ की ओवर हैगिंग की कार्रवाई से नाराज होकर ट्रक चालक ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ने समझाकर जाम खुलवाया। इसके चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
हरियाणा के पलवल से सरिया भरकर ट्रक चेन्नई जा रहा था। सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे ट्रक जब गल्ला मंडी के पीछे हाईवे से सागर की ओर जा रहा था, तभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन चौधरी ने ओवर हैंगिंग यानी ट्रक से बाहर दोनों ओर सरिया निकले होने पर ट्रक को रोक लिया और उसका 26 हजार रुपये का चालान काट दिया।
इस पर ट्रक चालक नाराज हो गया और उसने अपना ट्रक बीच हाईवे पर रोककर जाम लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक विभागीय अधिकारियों पर एंट्री फीस देने के बाद भी उसके ट्रक का चालान काटने का आरोप लगा रहा था। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, यातायात प्रभारी आलोक तिवारी मौके पर पहुंच गए। यहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ट्रक चालक से आरोप लगाने पर शिकायती पत्र देने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन चालक बिना शिकायती पत्र देकर ही ट्रक लेकर चला गया।
विज्ञापन
वर्जन
ट्रक चालक का बिना सीट बेल्ट, ओवर हैंगिंग और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर कुल 26 हजार रुपये का चालान काटा गया है। ट्रक चालक की ओर से लगाया गया आरोप गलत है। - विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी