फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anganwadi workers training

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे खेल-खेल में शिक्षा देने के गुर

Sat, 06 Feb 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
anganwadi workers training
ोआरसी जखौरा में प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिखाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बीआरसी जखौरा में विकासखंड जखौरा के दूसरे बैच की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। उन्हें खेलों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने के गुर सिखाए गए। उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान भी दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रेनिंग प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एआरपी प्रफुल्ल कुमार जैन, एआरपी राजेश वर्मा ने अनौपचारिक शिक्षा के बारे में बताया। ब्लॉक जखौरा से प्रतिभा कौशिक डीएलटी मास्टर चुनी गई, जिन्होंने केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। जखौरा ब्लाक से मुख्य सेविका बीएलटी मास्टर मधु लिटौरिया ने खेलों के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी सीडीपीओ सीमा सहाय ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों को खेल-खेल में रंगों का ज्ञान, ध्वनि का ज्ञान, स्पर्श आदि के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र खोलने की जानकारी दी। इसमें बच्चों को दिन और उम्र के अनुसार केंद्रों पेर बुलाने के निर्देश दिए साथ ही कोविड-19 से बचाने के लिए बच्चों को सैनिटाइजर मास्क एवं हाथों को साबुन से बार-बार धुलवाने एवं 2 गज की दूरी बनाए रखने के लिए कहा। एसआरजी शकुंतला कुशवाहा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईसीसीई के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद, एसआरजी शकुंतला कुशवाहा, एसआरजी डॉ. दीपा सिंधी, राजेश वर्मा, प्रफुल्ल कुमार जैन मुख्य सेविका, मधु लिटौरिया, सीमा सहाय प्रभारी सीडीपीओ, प्रशिक्षण प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed