फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   An old lady going to meet her son was hit by a bike on the highway and died

Lalitpur News: टक्कर से वृद्धा की मौत

Thu, 08 May 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
An old lady going to meet her son was hit by a bike on the highway and died
- बाइक चालक भी साथी सहित हुआ घायल, झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम मसौरा खुर्द के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुत्र से मिलने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रही वृद्धा को हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं टक्कर के बाद बाइक भी फिसलकर गिर गई। जिसमें बाइक चालक व उसका साथी घायल हो गए।

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी रति बाई (60) मंगलवार की रात को अपने पुत्र से मिलने के लिए ग्राम मसौरा खुर्द के पास नेशनल हाईवे-44 पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर जा रही थी। इसी दौरान सागर की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। वहीं, बाइक चालक नीरज निवासी भैंसाई व मोहित निवासी ग्राम बम्हैरी भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल रतिबाई के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed