फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   amrut mahotsav, republic day celebration

बच्चों ने घर में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Wed, 18 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
amrut mahotsav, republic day celebration
जियारानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने घरों में आजादी का जश्न मनाया। इसमें जिया रानी लक्ष्मीबाई बनीं, तो आरंभ चंद्रशेखर आजाद बने। देवांश और दिव्यांश जैन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की आकृति को बनाकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने का संदेश दिया। बताते चलें कोविड-19 के चलते विद्यालय बंद चल रहे हैं, बच्चों के मन में भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह रहता है। उन्हें अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलता है। लेकिन कोविड के चलते बच्चों ने घरों में ही स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बानपुर। कस्बे में 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा के ग्राम पंचायत सचिवालय पर प्रधान काशीराम रजक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी विनीत दुबे, अनिल त्रिपाठी, पूर्व प्रधान रक्षपाल सिंह यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष बानपुर अरूण द्विवेदी, सहावेंद्र प्रताप सिंह गहरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजाब नैशनल बैंक में महाराज सिंह तमोरी, कॉपरेटिव बैक में प्रबंधक, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. नवनीत, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कल्पना जैन, कन्या प्राथमिक विद्यालय मे उर्मिला शर्मा आदि ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्णकार युवा क्रांति मंच कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम
स्वर्णकार युवा क्रांति मंच की ओर से पठा हाउस आजादपुरा स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष-कृष्णकांत सोनी, उमेश सोनी, विकास सोनी, मनीष सोनी, चंद्रशेखर सोनी, मथुरा प्रसाद सोनी, महेश सोनी, चंदू सोनी, राजेश सोनी, कमल सोनी, सचिन सोनी, महेंद्र सोनी, राजेश राठौर, महेश कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद

पूराबिरधा / पवा - तालबेहट। पूराबिरधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राघवेंद्र राजपूत, कुलदीप पटैरिया, अभिषेक अवस्थी, कृष्ण बिहारी ने अपने विचार रखे। वहीं, आदर्श ग्राम पवा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यपिका शोभना सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मां सरस्वती, स्वतंत्रता के अमर क्रांतिकारी शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर शिरोमणि सिंह, जयपाल सिंह, बैजनाथ यादव ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रश्मि बुंदेला ने किया। संवाद

आरंभ

आरंभ- फोटो : LALITPUR

देवांश जैन

देवांश जैन- फोटो : LALITPUR

दिव्यांश

दिव्यांश- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed