फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Weak turnout among women in MLC elections; discrepancies in the electoral roll

Lalitpur News: एमएलसी चुनाव में आधी आबादी का रुझान कमजोर, सूची में गड़बड़ी

Tue, 27 Oct 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Weak turnout among women in MLC elections; discrepancies in the electoral roll
ललितपुर। उप्र विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्तूबर को हुए मतदान में आधी आबादी का रुझान कमजोर रहा। यही वजह है कि जनपद में 3459 महिला मतदाताओं में 1346 ने मतदान में भाग लिया। हैरत की बात तो यह है कि शहर क्षेत्र के नवीन तहसील मतदान केंद्र पर बनाए गए चार बूथों में 1629 मतों के सापेक्ष मात्र 559 महिलाओं ने ही वोट डाले। यह स्थित तब रही जब भाजपा सहित अन्य दलों के महिला संगठन के पदाधिकारी सुबह से ही मतदान के लिए महिलाओं को जागरूक करते रहे। हालांकि राजनीतिक दलों की महिला जिलाध्यक्षों का कहना है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी होने के कारण मतदान प्रतिशत कम रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर क्षेत्र की महिला मतदाताओं का नाम ग्रामीण क्षेत्र की सूची में होने के कारण यह समस्या आई है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में इस तरह की चूक न हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

00000000000000000000
एमएलसी चुनाव में महिला मतदान पर एक नजर
000000000000000000000000000000000
मतदान केंद्र - महिला मतदाता-पड़े मत
तहसील भवन तालबेहट-422-212
क्षेत्र पंचायत जखौरा-254-127
क्षेत्र पंचायत बार-217-104
नवीन तहसील भवन ललितपुर-1629-559
क्षेत्र पंचायत भवन बिरधा-104-41
नगर पंचायत भवन पाली-290-76
तहसील भवन महरौनी-430-167
क्षेत्र पंचायत भवन मड़ावरा-113-60
0000000000000000000000000000000
मतदान केंद्र-8, महिला मत-3459-पड़े मत-1346
0000000000000000000000000000
...तो क्या संगठनों ने पहले नहीं की सूची चेक
विधान परिषद के चुनाव में जनपद में 11330 मतदाताओं में 7871 पुरुष और 3459 महिला मतदाता थी, संख्या अधिक न होने के कारण इन्हें बूथ स्तर पर पहले ही चेक कर लिया जाता तो स्थित साफ हो जाती और दूर दराज क्षेत्र में मतदान के लिए इन मतदाताओं के आने-जाने की व्यवस्था की जा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही वजह रही कि जनपद में कुल 5565 वोट पड़े, जो कि 49.12 फीसदी रहे।
विज्ञापन

000000000000000000
फोटो-01
रणनीति बनाकर महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक किया था,लेकिन शहर निवासी मतदाताओं के नाम ग्रामीण क्षेत्र की सूची में होने के कारण अधिकांश महिलाएं वोट डालने नहीं गईं। ललितपुर के वोट महरौनी और पाली की लिस्ट में थे। नई तहसील भवन के बूथ संख्या 292 के करीब 629 वोटर ग्रामीण क्षेत्र की सूची में नाम होने के कारण वोट नहीं डाल सके। आगामी विधानसभा चुनाव में इस तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए अभी से तैयारी करूंगी। रुचिका बुंदेला, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
फोटो-02
विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए महिला मतदाताओं को जागरूक किया गया था लेकिन शहर क्षेत्र अधिकांश की महिला मतदाताओं के नाम ग्रामीण क्षेत्र की सूची में होने के कारण वह वोट डालने नहीं गईं। आगामी विधान सभा क्षेत्र में इस तरह की गलती न हो इसके लिए अभी से तैयारी की जाएगी।-राजकुमारी गौतम, जिलाध्यक्ष सपा महिला सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed