फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways depot operations stalled due to issues with NOC for diesel pump

Lalitpur News: डीजल पंप की एनओसी में फंसा रोडवेज डिपो का संचालन

Tue, 27 Oct 2026 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot operations stalled due to issues with NOC for diesel pump
नवनिर्मित रोडवेज डिपो - संवाद
ललितपुर। शहर के समीप ग्राम रोड़ा में नवनिर्मित रोडवेज डिपो का संचालन शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। डीजल पंप की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रक्रिया लंबित होने पर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित विभाग को जल्द एनओसी जारी करने और डिपो की शेष कमियां दूर कर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। डिपो शुरू होने से जिले के 19 ग्रामीण मार्गों पर बस सेवा उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा और यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि डिपो का शिलान्यास वर्ष 2015 में हुआ था। इसका निर्माण कार्य 2018 तक पूरा होना था, लेकिन यह एक दशक बाद 2025 में विभाग को सौंपा गया। पानी की कमी पूरी करने का अनुबंध भी हो चुका है। जनपद में यातायात सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 19 रूटों पर परमिट जारी किए गए हैं। ये परमिट जिला मुख्यालय से तहसील, ब्लॉक और गांवों तक बस सेवा के लिए हैं। शासन से 17 मिनी 42 सीटर बसें भी मिली हैं। हालांकि, डिपो का संचालन न होने से इन बसों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। रोडवेज डिपो के शुरू होने से यातायात सुविधा सुगम होगी, जिससे विद्यार्थी और मरीज समय पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

कोट
ललितपुर रोडवेज डिपो के संचालन में डीजल पंप की एनओसी व स्टॉफ की कमी बनी हुई है। इसके लिए मुख्यालय पत्राचार किया गया है।-
- उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed