फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heart patients turned away for two years

Lalitpur News: दो साल से दिल के मरीजों को बाहर का रास्ता

Tue, 27 Oct 2026 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Heart patients turned away for two years
मेडिकल कॉलेज
ललितपुर। जनपद में मेडिकल कॉलेज संचालित होने के दो वर्ष बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार नहीं हो सका है। यहां हृदय रोगियों को अब भी समुचित उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन दो से तीन हृदय रोगियों को प्राथमिक उपचार देकर हायर अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई बार समय पर उपचार न मिलने के कारण मरीजों की मौत तक हो जाती है। मेडिकल कॉलेज को एनएमसी से 31 जुलाई 2024 को मान्यता मिल गई थी। यहां 50 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक और 70 सीनियर व जूनियर रेजीडेंट कार्यरत हैं। जिला अस्पताल के भी कई चिकित्सक यहां सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है और बेडों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इसके बावजूद, हृदयघात की पुष्टि होने पर मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेजा जाता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीशियनों का अभाव
मेडिकल कॉलेज में एक आईसीयू स्थापित किया गया है। इसमें वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, पल्स और बीपी जैसी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। हालांकि, इन वेंटीलेटर को संचालित करने के लिए अब तक कोई टेक्नीशियन नहीं है। कॉलेज में अब तक किसी कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। हृदय रोगी अभी भी एमडी फिजिशियन चिकित्सकों के सहारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर टेक्नीशियन व कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है, मिलने पर नियुक्त किए जाएंगे।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed