फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   amar singh iin lalitpur

देश को मोदी जैसे लौह पुरुष की जरूरत: अमर सिंह

Mon, 18 Mar 2019 01:34 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Mon, 18 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
amar singh iin lalitpur
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि आक्रमणकारियों से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे लौह पुरुष की जरूरत है। पहली बार सत्ता में ऐसा व्यक्ति आया है, जो जमीन पर बैठे हुए लोगों को जमींदार और खुद को चौकीदार कह रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत मिलेगा और वह फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। वह निजी कार्य से सिने अभिनेत्री जयाप्रदा के साथ ललितपुर आए थे। सर्किट हाउस में उन्होंने एक मुलाकात के दौरान कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव मात्र औपचारिकता हैं। जनता ने उन्हें भारी बहुमत से जिताने का पहले ही मन बना लिया है। इस चुनाव में उन्हें भारी सफलता मिलने वाली है। मौजूदा समय में देश को अलाउद्दीन खिलजी और नादिर शाह जैसे आक्रमणकारियों से खतरा है। इनसे निपटने का माद्दा नरेंद्र मोदी जैसा लौह पुरुष रखता है, इसलिए देश को उनकी जरूरत है। अब तक की राजनीति में आम जनता के साथ धोखा हुआ है। पहली बार ऐसा व्यक्ति आया, जिसने जमीन पर बैठे लोगों को जमींदार व खुद को चौकीदार कहा है। राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन में शामिल होने के जवाब में उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के नाम पर अजीत सिंह और जयंत चौधरी को भले ही जीत मिल जाती हो, पिछले चुनाव में वह हेमामालनी से हार गए थे। चौधरी चरण सिंह देश के नेता थे और अब अजीत सिंह बागपत के नेता बनकर रह गए हैं। इस मौके पर सिने अभिनेत्री जयाप्रदा भी उनके साथ थीं। गौरतलब है कि वह निजी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed