{"_id":"5e3b0e158ebc3ee5e3787659","slug":"amar-shaheed-kalash-yatra-entered-mehroni-lalitpur-news-jhs1593244133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीद कलश यात्रा ने महरौनी में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीद कलश यात्रा ने महरौनी में किया प्रवेश
विज्ञापन
अमर शहीद कलश यात्रा आई महरौनी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जलियांवाला बाग के100 वर्ष पूर्ण होने पर अमर शहीद कलश यात्रा ने महरौनी में प्रवेश कर लिया है। छह फरवरी को कलश यात्रा शहर से होकर गुजरेगी। इसके उपरांत एनएमबी कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झांसी विभाग संयोजक राहुल राजपूत ने बताया कि जलियांवाला बाग के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यात्रा आयोजित की जा रही है। इसका मकसद भारत के शहीदों को कार्यक्रम के जरिए श्रद्धांजलि देना है। कलश में अमृतसर के जलियांवाला बाग से पवित्र मिट्टी लाई गई है। छह फरवरी को शहर के नागरिकों द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा।
इस कार्य में नगर मंत्री हर्षित त्रिपाठी, अंकित राठौर, दीपक गुप्ता, महेंद्र कुमार, ऋषि पटैरिया, शिवा राजा, उपासना राजा, ज्योति खटीक, शिवम वर्मा जुटे हैं। देर शाम महरौनी में कलश यात्रा ने प्रवेश किया। परिषद के जिला संयोजक सहित कार्यकर्ताओं ने अगवानी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशप्रेम से ओतप्रोत नारे लगाए।

कलश यात्रा का स्वागत करते विद्यार्थी परिषद के सदस्य- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन