फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegations of deletion of names from voter list in SIR

Lalitpur News: एसआईआर में मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप

Thu, 05 Feb 2026 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of deletion of names from voter list in SIR
सपा ने किया प्रदर्शन, डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर फार्म नंबर 7 भरकर मतदाता सूची से लोगों के नाम कटवाने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि कई बूथों पर फार्म सात (मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रारूप) के माध्यम से लोगों के नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने नाम काटे जाने के संबंध में कई साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने बताया कि भाजपा के मंडल और बूथ अध्यक्ष बीएलओ को फार्म सात देकर लोगों के नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई बूथों पर गड़बड़ी पकड़ी है।
विज्ञापन

ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 492 सेंट्रल पब्लिक स्कूल आजादपुरा, बूथ नंबर 430, 431, 432, 433, 434 नदीपुरा, बूथ नंबर 523, 524, 525, 526 नेहरू नगर सहित पूरे जनपद में विभिन्न बूथों पर बीएलओ के पास कई लोगों के फार्म नंबर सात भरकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमा किए और नाम काटने का दबाव बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महरौनी विधानसभा क्षेत्र के बूथों में भी गड़बड़ी करने का मुद्दा उठाया। चेतावनी दी है कि यदि इस मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो पार्टी धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान पूर्व महिला सभा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, आशीष चौबे, नगर अध्यक्ष अभि खजुरिया, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव मुखिया, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed