फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   all report become negetive

बड़ी राहत: परिजन व संपर्क में आने वाले सभी की रिपोर्ट आई निगेटिव

Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
all report become negetive
ललितपुर। जनपद में एक व्यक्ति की मौत और उसकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद लोगों में संक्रमण को लेकर दहशत फैल गई थी। उसके संपर्क में आने वाले 50 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। किसी की रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया, इससे जनपदवासियों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के नदीपुरा निवासी स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी की मौत के बाद कोरोना जांच में पुष्टि हुई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को चिह्नित कर सैंपल लेकर जांच को भेजे थे, सभी को ग्राम रौंड़ा स्थित क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल क्वारंटीन किया था। स्वास्थ्य कर्मी होने व जिला अस्पताल में भर्ती रहने पर 36 स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित किया था। इनके सैंपल जांच को भेजे गए थे। कई अन्य लोगों ने भी संपर्क में आने का हवाला देकर जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद 90 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। बुधवार की रात्रि व बृहस्पतिवार को आई कोरोना जांच रिर्पोट ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और सभी सैंपल निगेटिव रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना की पुष्टि के बाद 13 परिजनों को चिह्नित किया गया था। इनका सैंपल दस मई को लेकर ग्राम रौंड़ा में क्वारंटीन किया गया। 50 स्वास्थ्य कर्मियों के भी सैंपल लिए गए थे। हालांकि, सभी की सैंसेंपल रिर्पोट निगेटिव आई है। इस पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लिए 16 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जिले में बाहर से आए 16 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। 10 व 11 मई की शेष रिर्पोट निगेटिव आई हैं। 12 व 13 मई की 67 सैंपलों की जांच नहीं आई है।

बाहर से आने वालों को लगातार स्क्रीनिंग कर लक्षण पाए जाने पर सैंपल लिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 16 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed