फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All people download aarogya setu app

सभी लोग ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड करें

Sat, 16 May 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
All people download aarogya setu app
ललितपुर। सभी जनपदवासी ‘आरोग्य सेतु’ एप को डाउनलोड करें। एप कोविड-19 वायरस व संक्रमण के खतरे एवं जोखिम का आकलन करने में नागरिकों की मदद करता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि यह मोबाइल एप ब्लूटूथ, लोकेशन एवं मोबाइल नंबर का उपयोग करके आसपास मौजूद कोरोना संक्रमित लोगों के बारे में एलर्ट जारी करता है। भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक एप ही इनस्टॉल करें, क्योंकि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्पलाइन सेंटर की सूची भी उपलब्ध कराई जाती है। एप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी समय पूर्व निर्धारित प्रश्नों का उत्तर देकर स्वयं अपना मूल्यांकन भी किया जा सकता है। एप के समस्त डाटा को भारत सरकार द्वारा निजता कानून के तहत सुरक्षित रखा जाता है।
आरोग्य सेतु एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है, इसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर के जरिए सर्च करके डाउनलोड/ इंस्टॉल किया जा सकता है। अंग्रेजी व हिंदी समेत 11 भारतीय भाषाओं में एप उपलब्ध है। इंस्टॉल करने के बाद एप को खोलें। भाषा को चुनें तथा नेक्स्ट बटन दबाएं। इनफॉर्मेशन पेज को ध्यान में पढ़े और रजिस्टर करें, पर टैब करे। आरोग्य सेतु एप को ब्लूटूथ और जीपीएस डाटा की जरूरत पड़ेगी, एप को काम करने के लिए इसकी अनुमति दें। आरोग्य सेतु कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए आपके मोबाइल नंबर, ब्लूटूथ और लोकेशन डेटा का उपयोग करता है और बताता है कि आप कोरोना के जोखिम के दायरे में हैं या नहीं।
विज्ञापन

एप तभी काम करता है, जब आप अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करते हैं और ओटीपी से उसे वैरीफाई करते हैं। एप पर पुन: टेस्ट करें अथवा स्वपरीक्षण को प्रेस करें। इसमें यूजर की सेहत और लक्षण से जुड़े कुछ सवाल किए जाएंगे। इस परीक्षण के बाद एप आपके जोखिम स्तर को दिखाता है। यह भी सुझाव देता है कि आपको क्या करना चाहिए। अगर आपको ग्रीन में दिखाया जाता है और बताया जाता है कि आप सुरक्षित हैं तो कोई खतरा नहीं है। कोरोना से बचने के लिए आपको सोशल हिस्टेसिंग को बनाए रखना चाहिए और घर पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्र- छात्राओं, औद्योगिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं से अधिकाधिक संख्या में एप को डाउनलोड कराया जाना सुनिश्चित करें।

---------------
जीवन शैली एवं योग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है आयुष कवच एप
ललितपुर। मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग द्वारा तैयार किए आयुष कवच एप का शुभारंभ किया है। यह एप लोगों को कोरोना वायरस के उपचार एवं इसके संक्रमण से बचाव तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। कोरोना वायरस के खतरे से बचाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए सरल उपायों, योग आसनों व विशेषज्ञों से पूछताछ के विकल्प तथा स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध उपायों तथा सुझावों के बारे में सूचना देगा। स्वस्थ जीवन शैली एवं योग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है। इसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्टाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed