फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   alert for omicron, quirtine man come from jarmany

ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ी सर्तकता: विदेश से लौटे व्यक्ति को किया गया होम क्वारंटीन

Tue, 07 Dec 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
alert for omicron, quirtine man come from jarmany
ललितपुर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर विदेश से लौटे एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया गया है। जर्मनी से लौटे व्यक्ति को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। वहीं शहर में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन द्वारा कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जिसमें विदेश से आने वालों को सर्विलांस पर रखने और होम आइसोलेशन कर आरटीपीसीआर जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महकमा की गाइड लाइन अनुसार कार्य शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर निवासी एक 35 वर्षीय व्यक्ति जर्मनी से वापस आया है। तीन दिसंबर को वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। नए वेरियंट के संभावित खतरे को देखते हुए उसका एयरपोर्ट पर सैंपल लिया गया। जहां आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव आने पर वह ललितपुर के लिए निकला और रात में ही शहर में आ गया। चार दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग को विदेश से आए व्यक्ति की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को क्वारंटीन कराया। इसके बाद पांच को आरटीपीसीआर सैंपल लिया, जिसे जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अब टीम लगातार निगरानी कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं हैं। इससे राहत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ओमिक्रॉन की रोकथाम को लेकर जनपद में बाहर से आने वाले यात्रियों की सीमा पर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला के निर्देशन में रेलवे स्टेशन पर टीम लगाई गई। वहीं शहर मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर भी कोविड जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी भी यात्री व बाहर से आए लोगों में किसी तरह के कोई संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला ने बताया कि जनपद की सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड जांच कराई जा रही है। बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed