फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Alert for corona virus

कोरोना वायरस से सतर्क रहें

Thu, 05 Mar 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Alert for corona virus
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम योगेश कुमार शुक्ल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने होली एवं मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिवस के पर्व पर शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहार के मद्देनजर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। कोरोना वाइरस से सतर्कता आवश्यक है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों में पॉलीथिन का प्रयोग न करें, बल्कि पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्ण रुप से नियंत्रण करने के लिए व्यवहार परिवर्तन आवश्यक है, इसलिए जनपदवासी पॉलीथिन का पूर्ण रुप से त्याग करें। सभी धर्मों के प्रमुख अपने समुदाय के लोगों को शांतिपूर्ण त्योहार मनाने को प्रेरित करें। कोरोना वायरस से सतर्कता आवश्यक है। खांसी, जुकाम, बुखार होना स्वभाविक है, इससे भ्रमित न हों। होली एवं मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिवस के पर्व को सभी जनपदवासी शांति एवं सौहार्द से मनाएं। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिशासी अधिकारी सतर्क रहें। ललितपुर को साफ-स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिवस के अवसर पर जुलूस को शाम छह बजे से पूर्व ही समाप्त कर लें, ताकि होलिका दहन में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि होली के दौरान शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने वाले एवं माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति विदेश यात्रा से आया हो तो जानकारी दें, ताकि उसका परीक्षण कर उसमें कोरोना वायरस के विषाणुओं की जांच की जा सके। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि जनपद अमन और भाईचारे का प्रतीक है। देश गुलदस्ते की तरह है, जिसमें अनेक धर्मों के फूल हैं। इस गुलदस्ते के सौंदर्य को बरकरार रखना हमारे हाथ में है, इसलिए सभी संप्रदाय के लोग होली एवं मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिवस को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के धर्मप्रमुख एवं नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed