फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Akshat Kalash Yatra started with shouts of Shri Ram

Lalitpur News: श्रीराम के जयघोष के साथ निकली अक्षत कलश यात्रा

Sat, 20 Jan 2024 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Akshat Kalash Yatra started with shouts of Shri Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ङोगराखुर्द। नाराहट के खिरिया उवारी में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण जन-जन तक पहुंचाने को शुक्रवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली गई।
अयोध्या से आए अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ हनुमान जी मंदिर से किया गया। यात्रा गांव में होते हुए दुर्गा मंदिर तक गई। इस दौरान अक्षत चावल देकर अपने घर पर पांच-पांच दीपक जलाने का आह्वान किया किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह निरंजन, लवी राजा, ग्राम प्रधान राकेश पटेल, शुभम सोनी, सोहन पटेल, मुन्नालाल, मूरत, हनुमत पटेल, संजीव पटेल, रमेश कुमार, करन पटेल, रामसेवक कुशवाहा, सिददू कुशवाहा, रामप्रसाद, रामसिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन


----------
अभिजीत मुहूर्त में 22 को होगा रामदरबार का विराजमान
ललितपुर। गौर कॉलोनी रावतयाना में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा शिव गौरी गणेश मंदिर गौर कॉलोनी से प्रारंभ हुई। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर आई। महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए मंगलगीत गातीं चल रही थीं। यज्ञाचार्य सुरेंद मोहन पांडे एवं कृष्ण किशोर पांडे ने बताया गया कि पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। 20 जनवरी को अन्नादिवास होगा। 21 को जलाभिषेक के बाद भगवान की शोभायात्रा नगर भ्रमण होगा। 22 को अभिजीत मुहूर्त में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद वेदी हवन होगा। 23 जनवरी को प्रसाद वितरण भंडारा के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर रामाधीन सिंह गौर, प्रताप सिंह गौर, अमर सिंह गोर, शोभाराम मिश्रा, छत्रपाल सिंह परमार, महेंद्र सिंह गौर, सुरेंद्रपाल सिंह गोर, भगवत सिंह बैस, करनपाल सिंह, गंगाराम साहू, रामदयाल साहू, अरुण प्रताप सिंह, भगवान सिंह अजय प्रताप यादव, लल्लूराजा ,बडेराजा, अनूप सिंह निधि राजा, अशोक दीक्षित, बंदू तिवारी, हरिओम राजपूत, उदयपाल सिंह, सूरज सिंह, प्रतिपाल सिंह, बृजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

---------
गांव में निकली कलश यात्रा
सक्तू(ललितपुर)। अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश यात्रा गांव बुधनी में पहुंची, जहां मंदिर पर पूजन के बाद गांव में कलश यात्रा का भ्रमण हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को 22 मार्च को भगवान राम के स्वागत में अपने-अपने घर पर पांच पांच दीपक जलाकर भगवान राम का स्वागत करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान भवानी राजा, रामकंकन तिवारी, बलराम तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, प्रेम प्रताप पटेल, राम दयाल विश्वकर्मा, चंदन तिवारी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed