फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   airport will be contruct by 96 crore

छियानवें करोड़ रुपये से होगा एयररपोर्ट का निर्माण

Tue, 26 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
airport will be contruct by 96 crore
aeroplane.jpg - फोटो : aeroplane.jpg
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इस पर मौके पर उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर द्वारा प्रस्तावित हवाई पट्टी के पुनरुद्धार के संबंध में बताया कि इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए लगभग 106.740 हेक्टेअर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी, जिसमें लगभग 96 करोड़ रुपये व्यय होने की संभावना है।
विज्ञापन

ललितपुर बाहर हद (शहरी) में 38.410 हेक्टेयर के लिए 564627000 रुपये, रोड़ा ग्रामीण में 5.500 हेक्टेयर के लिए 49720000 रुपये, चंदेरा ग्रामीण में 0.770 हेक्टेयर के लिए 22638000 रुपये तथा सिवनी खुर्द ग्रामीण में 62.060 हेक्टेयर के लिए 332641600 रुपये व्यय होने की संभावना है। बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा देश के अत्यंत पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र विकास के क्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार ललितपुर एयरपोर्ट को प्रथम चरण में 72 एटीआर/क्यू 400 विकास के वायुयानों का सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसमें 72 से 78 सीट के विमान शामिल हैं, जिसमें 72 से 78 यात्रियों को ले जाया जा सकता है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को हवाई पट्टी के विकास हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed