{"_id":"b5edf5caaf1f94293fd137038ce08528","slug":"aids-prevention-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स की जानकारी ही बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स की जानकारी ही बचाव
ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (ललितपुर)। विश्व एड्स दिवस पर जन जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एड्स की जानकारी ही बचाव है।
सरस्वती मंदिर इंटर कालेज में डिजिटल सामुदायिक सूचना संसाधन केंद्र मड़ावरा द्वारा आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक मड़ावरा डा. विशाल पाठक रहे। अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य राम सजीवन प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि एचआईवी/ एड्स लाइलाज बीमारी है और इससे बचाव ही एक मात्र उपचार है।
विश्व में 34 लाख से ज्यादा लोग इससे ग्रसित हैं और हर साल इन लोगों को जान गंवानी पड़ती है। एड्स संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने, बैठने-उठने या उसे छूने नहीं फैलता है, बल्कि संक्रमित व्यक्ति के रक्त के संपर्क में आने और यौन संबंध बनाने से फैलता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी काया सुखी जीवन जीने का मुख्य आधार है।
काउंसलर बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि एचआईवी संक्रमित सुई के प्रयोग से होता है। अत: हमेशा नई सुई का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर मानसिंह, गौरव श्रीवास्तव, कांशीराम निरंजन, ध्रुव प्रसाद, घूमन सिंह, रामेश्वर सिंह, प्रताप सिंह, मुकुंद सिंह, इंद्रपाल सिंह, पवन सिंह, त्रिलोक सिंह, रामकिशोर शुक्ला, अरविंद नामदेव, भवानी शंकर सहित विद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। संचालन रमेश चंद जैन ने किया।