फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Agriculture doing farmer three lack aria

तीन लाख दस हजार हेक्टेयर में होगी रबी की बुवाई

Sat, 10 Oct 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agriculture doing farmer three lack aria
ललितपुर। खरीफ की कटाई से नष्ट हुई फसलों के बाद कृषि विभाग ने रबी फसल की बुवाई का लक्ष्य तय किया है। जिसमें 310970 हेक्टेयर में बुवाई होगी। इसमें सबसे अधिक 172271 हेक्टेयर में गेहूं और 80830 हेक्टेयर में मटर की बुवाई होगी। हालांकि किसानों ने बुवाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह की शुरुआत से ही रबी की फसल की बुवाई का समय शुरू हो जाता है। इसमें सबसे पहले किसान चना और मटर की बुवाई करते हैं। किसानों ने चना और मटर की बुवाई के लिए खेतों की सफाई और जुताई कर रहे हैं। अब कुछ ही दिनों में पलेवा कराकर बुवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बीते अगस्त माह में जनपद में कई स्थानों पर खरीफ फसल की कटाई से पहले हुई बारिश से नष्ट हो गईं थी। जिसके चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। किसान अपने नुकसान की भरपाई के लिए रबी की फसल करने के लिए जुट गए हैं। कृषि विभाग ने भी रबी की बुवाई का लक्ष्य तय कर दिया है। इस बार 310970 हेक्टेयर में बुवाई होगी। निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक 1,72,271 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई होगी। जिसमें 8,825 हेक्टेयर में जौ बोया जाएगा। चना की बुवाई 19,554 हेक्टेयर क्षेत्रफल में की जाएगी। 23,629 हेक्टेयर में मसूर बोया जाएगा। 80,830 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मटर की फसल बोई जाएगी। इसके अलावा 5,679 में सरसों और 177 हेक्टेयर में तोरिया की बुवाई की जाएगी। लक्ष्य के हिसाब से बेहतर पैदावार को लेकर कृषि विभाग के अफसर जुटे हुए हैं। किसानों को अधिक पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकि से खेती करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसान निर्धारित दर पर दुकानों और सहकारी समितियों से ले सकेंगे। - गौरव यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed