फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Agents of chit fund company reached Collectorate, asked for security

Lalitpur News: चिटफंड कंपनी के एजेंट पहुंचे कलक्ट्रेट, मांगी सुरक्षा

Fri, 10 Jan 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Agents of chit fund company reached Collectorate, asked for security
ललितपुर। ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन के बैनर तले चिटफंड कंपनी के 100 से ज्यादा एजेंटों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें अभिकर्ताओं को झूठे मुकदमे के आधार पर पुलिस प्रताड़ना और जमाकर्ताओं के उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में एजेंट एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम 2019 और राज्य वित्तीय अधिष्ठान जमाकर्ता हित संरक्षण 2016 अधिनियम का उल्लंघन द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट को-आपरेटिव एवं चिटफंड, कंपनी पौजी स्कीम चला रही थी।
विज्ञापन

जिन्हें सरकार व राज्य सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था। उनका संगठन लगातार सरकार से ठगी पीड़ितों के समुचित भुगतान की मांग कर रहा है।
जिसमें कई जिलों में सरकार ने भुगतान आवेदन के लिए भुगतान पटल व विंडो खोली है। जिसमें पीड़ितों के आवेदन लिए जा रहे हैं।
ज्ञापन में मांग की कि पीड़ितों की समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन पोर्टल स्थापित करने, जिससे कि पीड़ित अपने क्लेम दाखिल कर सकेंगे। ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा भुगतान की जिम्मेदारी लेने के बाद भी कुछ जमाकर्ता अपने भुगतान का आवेदन सक्षम या सहायक सक्षम अधिकारी के कार्यालय में नहीं कर रहे है। ज्ञापन में डीएम से थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्दोष एजेंटों को उत्पीड़न रुकवाने का निर्देश देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed