{"_id":"66ce5481b40eb09fe308f6e4","slug":"after-being-bitten-by-a-snake-it-took-four-hours-to-comb-the-bush-and-he-lost-his-life-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-119879-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सांप डसने के बाद चार घंटे लगा दिए झाड़फूंक में, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सांप डसने के बाद चार घंटे लगा दिए झाड़फूंक में, गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फसल की रखवाली करते समय खेत पर बनी झोपड़ी में सोते समय ग्रामीण को सांप ने डस लिया। चार घंटे तक झाड़फूंक कराने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा और वहां मौत हो गई।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा निवासी सुल्तान (30) सोमवार रात पत्नी रामकली व बच्चों के साथ खेत में फसल की रखवाली करने गया था। सभी लोग यहां बनी झोपड़ी में जमीन पर सो गए। देर रात करीब दो बजे सुल्तान के कान में सांप ने डस लिया। सुल्तान और पत्नी-बच्चे जाग गए। रोशनी की तो सांप दिखाई दिया। दोनों पति-पत्नी ने लाठी से सांप को मार दिया। इस बीच सुल्तान की हालत बिगड़ने लगी। गांव से परिजन मौके पर पहुंचे और सुल्तान को झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। करीब चार घंटे तक झाड़फूंक के बाद भी हालत और बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके दो पुत्र हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सांप डसने के बाद पीड़ित को सीधे अस्पताल ले आएं, इलाज की समुचित व्यवस्था है। झाड़फूंक में समय न बर्बाद करें।