फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After a long run, the shade of peace found with the family

चुनाव का तनाव दूर, प्रत्याशियों ने फुर्सत के पलों में परिवार के संग बिताया समय

Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
After a long run, the shade of peace found with the family
ललितपुर। जिले में दोनों विधानसभाओं में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो गया। इसके लिए प्रत्याशी दो महीने से चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। किसी को परिवार और अपने लिए फुरसत ही नहीं थी। कई प्रत्याशी तो महीने भर से घर भी नहीं पहुंचे। अब रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव भी पूरा हो गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने रविवार की देर रात को घर पहुंचकर चैन की नींद ली। इसके बाद अगले दिन सुबह उठकर किसी ने पहले की तरह भगवान की पूजा अर्चन की, तो किसी ने परिवार के साथ बैठकर वक्त बिताया।
विज्ञापन

घर में कराई सत्यनारायण की कथा
- सदर विधायक और भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा ने बताया कि वह सोमवार को सुबह पहले की तरह उठे और परिवार के साथ एक साथ बैठकर नाश्ता किया। साथ ही नाती के साथ खेलकर उसे भी कुछ समय दिया। उन्होंने सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन भी रखा। सुबह उठते ही कई लोगों के फोन भी आए और उन्होंने अग्रिम बधाईयां भी दीं। जिनका उन्होंने आभार जताया और परिणाम आने का इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन

परिवार के साथ बिताया की
-सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने कहा कि उन्हें कई दिनों बाद घर में परिवार के साथ फुर्सत में बैठने का समय मिला है। उनके रिश्तेदार और समाज के लोग भी सुबह से उनके घर पहुंच गए, तो उनके साथ भी आराम से बैठकर चुनावी समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों बाद अच्छी नींद ली
-कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने अच्छी नींद ली और पहले से डेढ़ घंटा लेट उठे। फिर नहाने के बाद पूजा पाठ किया और परिवार वालों के साथ चाय नाश्ता कर चुनाव पर चर्चा भी की। रिश्तेदारों से मिले और दूर के रिश्तेदारों को फोन भी लगाया। शाम को ठंड होने पर अलाव भी तापा।
पिता के साथ कई दिनों बाद बैठा
-बसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने कहा कि चुनाव के बाद सोमवार को उन्होंने अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ सुबह उठकर चाय नाश्ता किया और पूजन पाठ भी किया। उन्होंने अपने पिता पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के साथ चुनाव के परिणाम और मिल रहे रुझानों पर चुनावी समीक्षा भी की।
नाती को खिलाती रहीं किरन
महरौनी से बसपा किरन खटीक ने बताया कि रविवार को चुनाव खत्म हो गया है। इसके चलते सोमवार को सुबह उठकर पहले पूजा पाठ की, फिर उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर चाय नाश्ता किया और नाती को खिलाया। इसके बाद पार्टी के समर्थक व कार्यकर्ता आए तो उनके साथ बैठकर वोटों के रूझान पर चर्चा की।
कई दिनों बाद फुरसत से बैठा
-महरौनी से सपा प्रत्याशी रामविलास रजक ने बताया कि चुनाव पूरा होने पर सोमवार को सुबह उठकर उन्होंने काफी दिनों बाद फुर्सत में बैठकर चाय नाश्ता किया और अखबार पढ़कर चुनावी समीकरण को जाना।

कार चलाकर गए महरौनी, दाढ़ी सैट कराई
-महरौनी से भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि उन्होंने सोमवार को अपने ग्राम किसरदा स्थित मकान पर सुबह पूजन पाठ किया और फिर पत्नी, बच्चों और बहू के साथ बैठकर नाश्ता किया और अपने नातियों को खिलाया। इसके बाद वह अपनी कार चलाकर महरौनी गए और वहां उन्होंने बढ़ी हुई दाढ़ी को सैट करवाया।फिर वह महरौनी के ग्राम भौड़ी में एक शांति भोज में शामिल होने भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed