फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Advocate strike SDM gave letter

अधिवक्ता रहे हड़ताल पर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Mar 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Advocate strike SDM gave letter
कैप्सन - तहसील के गेट पर नारे बाजी करते अधिवक्ता - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलमबंद हड़ताल रखी। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मो. कमर को सौंपा। प्रदेश के अधिवक्ता इस समय सरकार की नीतियों से परेशान हैं। इसके चलते सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व ने कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया था। इसके तहत अधिवक्ता न्यायालय के कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। मांग की गई कि बार काउंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र एवं सीओपी कार्ड पूरे प्रदेश में मान्य किए जाएं, अधिवक्ताओं की आयु 60 से 70 वर्ष करने से अधिवक्ताओं को प्रति वर्ष कम से कम 80 करोड़ रुपये दिया जाना आवश्यक है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष रूप सिंह बुंदेला, मनोहर लाल शर्मा, धनीराम रजक, हरीराम राजपूत, जहेंद्र सिंह, बाबूलाल नरवरिया, कृपाल सिंह, दिलीप त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, रक्षपाल सिंह बुंदेला, महेंद्र राजपूत, राजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed