फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   adr building e launched

एडीआर भवन का ई- लोकार्पण

Fri, 09 Apr 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
adr building e launched
court scale.jpg - फोटो : court scale.jpg
ललितपुर। जनपद न्यायालय परिसर में नवनिर्मित वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र ललितपुर समेत तीन केंद्रों का ई-लोकार्पण उच्च न्यायालय इलाहाबाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने किया। उन्होंने कहा कि एडीआर भवनों के निर्माण से प्राथमिक स्तर पर विवादों का त्वरित निस्तारण संभव हो पाएगा एवं आम जनता को पारिवारिक एवं वैवाहिक मामलों के निस्तारण में भी तेजी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

ललितपुर, कानपुर नगर व महोबा जनपद के एडीआर भवनों के संयुक्त रूप से हुए इस ई-लोकार्पण समारोह में न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग महोबा ने कहा कि नई एडीआर बिल्डिंग से वैवाहिक, पारिवारिक एवं व्यावसायिक मामलों को सुलह समझौते द्वारा निस्तारित किए जाने में आसानी हो जाएगी। न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग ललितपुर ने बताया कि महिलाओं, बालकों, विचाराधीन बंदियों, युवाओं व समाज के विभिन्न निर्बल, निर्धन तथा वंचित व्यक्तियों को सक्षम व निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एडीआर भवन अदालतों के लिए एक आवश्यक मददगार अंग बन गए हैं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग कानपुर नगर ने कहा कि वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र या एडीआर भवन एक ऐसा प्लेटफार्म होता है, जो कि एक ऐसा समाधान दे देता है जहां दोनों ही पक्ष संतुष्ट हो जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार ने किया । प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पारस नाथ राय, शमशुल हक, अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) जगदीश कुमार, अपर जिला जज (आवअधि) अजय पाल सिंह, अपर जिला जज(दप्रक्षे) मनोज कुमार अग्रवाल, अपर जिला जज (विषेष न्यायाधीष पॉक्सो) चंद्रमोहन श्रीवास्तव, अपर जिला जज (पॉक्सो) निर्भय प्रकाश, अपर जिला जज (एफटीसी) मनोज कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्त, सिविल जज (सीडि) डॉ. सुनील कुमार सिंह, चतुर्थ सिविल जज(सीडि) विजय कुमार, सिविल जज (जूडि) अनुभव कटियार, सिविल जज (जूडि-एफटीसी) गरिमा सक्सेना, सिविल जज (जूडि-न्यू कोर्ट) सौरभ मंडलोई, सिविल जज (जूडि) प्रज्ञा सिंह, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय यज्ञेष कुमार सोनकर, अध्यक्ष बार संघ ओमप्रकाष घोष, महामंत्री बार संघ शंकर लाल कुशवाहा व प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, प्रशासनिक लिपिक शिवनारायण रावत, केंद्रीय नाजिर विजय सचान, पेशकार जिला जज सुनील कुमार सोनी, अनवर खां, अनूपा राय, विनोद कुमार जैन, सर्वेष प्रताप सिंह, अजय गोहिया, रोहित राठौर, शंकर सिंह, अभिषेक गोस्वामी, मुकेश दुबे, अरविंद, राघवेंद्र, मनीष सोनकर, प्रकाश नारायण सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed