{"_id":"6a3983f8af8b97cf780542f4","slug":"admission-to-classes-9-and-11-will-be-available-until-august-5-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158423-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नौवीं और 11वीं में पांच अगस्त तक मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नौवीं और 11वीं में पांच अगस्त तक मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश की समय सीमा घोषित कर दी गई है। पांच अगस्त तक छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ हाईस्कूल कंपार्टमेंट या पुनरीक्षण परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए 11वीं में प्रवेश की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2026 तय है। संस्था को 25 अगस्त तक छात्रों का अग्रिम पंजीकरण शुल्क प्रति छात्र 40 रुपये कोषागार में जमा करना होगा। जमा शुल्क की जानकारी और छात्रों का शैक्षिक विवरण इसी दिन वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। वेबसाइट पर अपलोड किए गए विवरणों की जांच के लिए 26 अगस्त से पांच सितंबर तक का समय दिया गया है।
इस अवधि में कोई नया विवरण अपलोड नहीं किया जा सकेगा। विवरणों में छह सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक संशोधन किया जा सकता है। संशोधन अवधि में भी नए छात्रों का विवरण स्वीकार नहीं होगा। पंजीकरण शुल्क और प्रक्रिया पंजीकरण शुल्क प्रति छात्र 40 रुपये निर्धारित है। यह शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा किया जाएगा। संस्था के प्रधानाचार्यों को जमा शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।