फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Admission of disadvantaged children will Cihninkrn

दाखिले से वंचित बच्चों का होगा चिह्नींकरण

Sun, 07 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 Admission of disadvantaged children will Cihninkrn
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। सर्व शिक्षा अभियान की मंशा को पूरा करने के लिए अब शिक्षक परिवार सर्वेक्षण करेंगे। इससे कि स्कूल जाने से वंचित रह गए बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सके। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया गया कि हाउस होल्ड सर्वे शिक्षकों के माध्यम से कराया जाता है। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति का सहयोग लिया जाता है। इस दौरान विद्यालय का पठन-पाठन बाधित न हो, इसके लिए प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। शिक्षकों की बस्तीवार/मजरेवार ड्यूटी लगाकर सर्वेक्षण पूरा किया जाएगा। इस दौरान 3 से 5 एवं 6 से 14 वय वर्ग के सभी बच्चों का विवरण एकत्रित किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में छह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों को संबंधित विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त माईग्रेशन/शार्ट टर्न सिफ्ट एवं ट्रांसफर्ड परिवारों के बच्चों को चिह्नित कर उन्हें भी सूचीबद्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह समाजवादी पेंशन योजना के अंतर्गत लाभान्वित परिवारों के 6 से 14 वय वर्ग के बच्चों को नामांकित कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। श्रम विभाग द्वारा चिह्नित बाल श्रमिकों का नामांकन विद्यालयों में कराया जाएगा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी के सहयोग से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की सूची प्राप्त कर उन्हें विद्यालयों में नामांकित किया जाएगा। डीएम डा. रूपेश कुमार ने कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी सार्वजनिक स्थलों में काम करने वाले बच्चों को चिह्नित कर उनकी सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसी प्रकार खंड शिक्षा अधिकारी कक्षा 05 में पढ़ने वाले बच्चों को कक्षा 06 में प्रवेश के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को सूची उपलब्ध कराएंगे। सर्वेक्षण के दौरान यह भी देखा जाएगा कि विद्यालय न जाने बच्चों में विकलांग बच्चों की कितनी संख्या है, उसका भी विवरण एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम शिक्षा रजिस्टर/वार्ड शिक्षा रजिस्टर के आधार पर विद्यालयवार संकलन प्रपत्र पर विद्यालय जाने वाले एवं विद्यालय न जाने वाले बच्चों का आयुवार, वर्गवार एवं कक्षावार विवरण का संकलन किया जाएगा। 3 से 5 एवं 6 से 14 वय वर्ग के बच्चों का सर्वे पूर्ण करने के पश्चात विद्यालय प्रबंध समिति, अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से यह प्रमाण पत्र देगी कि समिति से संबंधित ग्राम/बस्ती में कोई परिवार/बच्चा सर्वे से छूटा नहीं है। प्रत्येक विद्यालय में बाल गणना रजिस्टर तैयार किया जाएगा।


बाल गणना रजिस्टर के रख रखाव के लिए सम्बंधित पदेन सदस्य सचिव/प्रधानाध्यापक/प्रभारी अध्यापक जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रचूड़ दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी डीआर कुशवाहा सहित खंड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed