फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aditi murder case: Husband taken into custody by police, secrets of murder will be revealed

अदिति हत्याकांड : पति को पुलिस ने लिया हिरासत में, खुलेंगे हत्या के राज

Sun, 26 May 2024 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Aditi murder case: Husband taken into custody by police, secrets of murder will be revealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किराए के मकान में रह रही महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हत्या का कारण डूब क्षेत्र के मुआवजा की धनराशि से खरीदी गई आठ एकड़ जमीन बताई जा रही है। अवैध संबंधों की चर्चा भी है। पूछताछ में और भी राज खुलने का अनुमान है।
मोहल्ला तालाबपुरा के डोंडाघाट स्थित किराए के मकान में रह रही अदिति उर्फ रानी राजा (35) की शुक्रवार शाम को उसके पति ने हत्या कर दी थी। मृतका के पुत्र ने पुलिस को पिता द्वारा मां की हत्या करने की बात बताई थी। पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे आरोपी को हिरासत में लिया। मृतका के मायके पक्ष थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पुराधनकुआं के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता अबीर सिंह उर्फ रजऊ राजा के मुताबिक अदिति की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व ग्राम भैरा निवासी पुष्पेंद्र राजा से की थी। शादी के बाद सब ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच पुष्पेंद्र की जमीन यहां बन रहे भौंरट बांध के डूब क्षेत्र में अधिग्रहीत कर ली गई थी। मिले मुआवजे से अंडेला-मैनवार में करीब 16 एकड़ जमीन खरीदी गई, जिसमें आठ एकड़ पुष्पेंद्र और आठ एकड़ अदिति के नाम पर थी।
विज्ञापन

कुछ वर्ष से पुष्पेंद्र उक्त आठ एकड़ जमीन को अपने नाम करवाने का दबाव अदिति पर बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था और पुष्पेंद्र मारपीट करता था। मृतका के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पुष्पेंद्र सहित उसके बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पुष्पेंद्र राजा से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पति के कारण चार माह से पिता नहीं मिला था अदिति से
अदिति के पिता अबीर सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह को उसका घर आना और बात करना पसंद नहीं था। अदिति जब उससे बात करती थी तो पुष्पेंद्र उसके साथ मारपीट करता था। यही कारण था कि वह अदिति से मिलने नहीं आता था। जनवरी में मकर संक्रांति के दिन वह आखिरी बार अदिति से मिलने ललितपुर आया था। इसके बाद उसे शनिवार को अदिति की हत्या होने की जानकारी मिली।
-------
पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे ससुरालीजन: शनिवार को अदिति का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान मायके पक्ष के लोग मौजूद रहे, लेकिन ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति वहां नहीं दिखा। यहां तक कि अदिति के दोनों पुत्रों को भी नहीं लाया गया। पिता अबीर सिंह ने बताया कि वह अदिति के शव का अंतिम संस्कार अपने गांव में करेंगे।
-------
कचहरी में खूब घूमा हत्यारोपी पति: अदिति के नाम आठ एकड़ जमीन उसके नाम किस प्रकार हो पाएगी, इसको लेकर हत्यारोपी पुष्पेंद्र छह माह पूर्व कचहरी में खूब घूमा। उसने अधिवक्ताओं से राय ली, लेकिन उसे बताया गया कि उसकी पत्नी के रजिस्ट्री करने पर ही जमीन उसके नाम हो सकेगी। जिसके बाद उसने यहां आना बंद कर दिया था। यह चर्चा शनिवार दिनभर कचहरी में बनी रही।

---------
सीसीटीवी में हत्यारोपी कैद, एक संदिग्ध भी आया नजर: पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें हत्यारोपी पुष्पेंद्र दिखाई दिया। इसके साथ एक और संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है।
-------
मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article