फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action will be taken against ASHAs who do not work on e-Kavach portal

Lalitpur News: ई-कवच पोर्टल पर कार्य न करने वाली आशाओं पर होगी कार्रवाई

Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against ASHAs who do not work on e-Kavach portal
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ई-कवच पोर्टल पर कार्य न करने वाली आशाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव की प्रगति बढ़ाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने एनसीडी के तहत डायबिटीज और हाईपरटेंशन की स्क्रीनिंग बढ़ाने और ई-कवच पर रजिस्ट्रेशन की प्रगति में सुधार करने के लिए कहा। आभा आईडी जनरेट करने पर जोर दिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोद लिए गए गांवों को केंद्र बिंदु बनाकर कार्रवाई करें। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत क्षेत्रीय कर्मचारियों की निगरानी कर शत-प्रतिशत करें। उन्हें पर्याप्त लॉजिस्टिक उपलब्ध कराएं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद व डॉ. मीनाक्षी सिंह, डीपीएम डॉ. रजिया फिरोज समेत अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed