फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action should be taken against those who take money in the name of delivery

Lalitpur News: प्रसव के नाम पर पैसे लेने वालों पर हो कार्रवाई

Sun, 02 Mar 2025 12:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who take money in the name of delivery
मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते सपाई । स्रोत: वीडियो ग्रेव
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने मेडिकल कॉलेज में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड ने प्रसव के नाम पर पैसे लेने के मामले में धरना-प्रदर्शन किया। उन्हाेंने मेडिकल काॅलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पैसे लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में लगातार मरीजों से पैसे लिए जा रहे हैं। इसकी शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारियों द्वारा लगातार कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों एक प्रसूता की सास से प्रसव के नाम पर छह हजार रुपये लिए गए। यह कोई पहला मामला नहीं है। लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष हृदेश मुखिया ने कहा कि अस्पताल में मरीजों से लगातार पैसे लिए जा रहे हैं। प्रत्येक मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच के लिए टीम का गठित की जाती है। इसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। मामले में गहनता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। गीता मिश्रा ने कहा अस्पताल प्रशासन द्वारा लगातार दबाव बनाकर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है। इस तरह से लगातार शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में कैमरा खराब चल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मामले में कार्रवाई न हुई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसको ठीक कराया जाए। प्रधानाचार्य डॉ. डीनाथ ने आश्वासन दिया है कि मामले में जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान शत्रुधन यादव, शाकिर अली, परवेज पठान, विनोद रायकवार, गौरव विश्वकर्मा, महेंद्र टिकैत, खुशालचंद्र साहू, चारू सतभैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed