फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   action against illigle liqur

कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा,आठ ड्रम लहन व तीन भट्टियां नष्ट

Mon, 15 Mar 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
action against illigle liqur
अवैध शराब नष्ट करती पुलिस। - फोटो : LALITPUR
पाली (ललितपुर)। कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पाली पुलिस ने ग्राम ऐरावनी के पास स्थित कबूतरा डेरा पर छापामार कार्रवाई की। इसमें पुलिस ने पांच हजार लीटर लहन नष्ट किया और पचास लीटर शराब जब्त की।
विज्ञापन

रविवार को पाली थानाध्यक्ष गंगासागर के नेतृत्व में पुलिस बल ने ग्राम ऐरावनी के पास स्थित कबूतर डेरा पर छापा मारा। पुलिस ने शराब बनाने के लिए छिपाकर रखे आठ ड्रम में करीब पांच हजार लीटर लहन जब्त किया और जलती शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया। एक महिला रोशनी पत्नी मंगल कबूतरा को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मौके पर उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार, हरिनाथ, विवेक पचौरी, रीना जादौन, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत पाली से सटे कई गांवों में अवैध शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम यहां इक्का- दुक्का कार्रवाई कर इतिश्री कर लेता है। ग्राम राजोरा, घटवार रोड पर डेरों व खेतों में शराब बनाने का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed