फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accident in Madawara: Sleeper bus going to Indore hits bike, three youths killed

मड़ावरा में हादसा : इंदौर जा रही स्लीपर बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

Mon, 23 Feb 2026 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accident in Madawara: Sleeper bus going to Indore hits bike, three youths killed
पेट्रोल पंप के पास रात 9:30 बजे हुआ हादसा, नई बाइक से आ रहे थे तीनों, पुलिस ने बस कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मड़ावरा कस्बे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से सवारियां लेकर इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना रात 9.30 बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मड़ावरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जयदेव (30) निवासी हिलगन बम्होरी थाना गिरार, आलोक (18) निवासी ग्राम बम्हौरीकलां थाना मड़ावरा और राजकुमार (19) निवासी पिपरिया जागीर थाना पाली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक आलोक अपनी नई बाइक से अपने दो रिश्तेदारों के साथ घर से मड़ावरा आ रहा था। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed