फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Absent sought clarification from the authorities

अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा

Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Absent sought clarification from the authorities
d m metting, lalitpur news - फोटो : amar ujala
ललितपुर। पाली तहसील के ग्राम गिल्टौरा में जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। चौपाल में जिलाधिकारी समय से पहुंच गए थे, किंतु कई अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। चौपाल बिजली की समस्या पर चर्चा हुई तो अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि गांव में लगभग 16 घंटे की
विज्ञापन

बिजली मिल रही है। यहां केवल 40 लोगों ने कनेक्शन लिए हैं, लेकिन वह भी बिल नहीं जमा कर रहे हैं।

तहसील पाली के ब्लाक बिरधा के ग्राम गिल्टौरा में जूनियर हाईस्कूल गिल्टौरा के प्रांगण में आयोजित जन चौपाल में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने विभिन्न लाभार्थीपरक तथा निर्माण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि गिल्टौरा गांव बालाबेहट से 07 किमी की दूरी पर स्थित है तथा संपर्क मार्ग की हालत अत्यंत खराब है। ग्राम सभा में 400 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, जिसकी गुणवत्ता खराब होने के कारण रोड कई जगहों से फट गई है तथा धंस गयी है। ग्रामसभा में 14 हैंडपंप में से 06 चल रहे हैं। एक टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को शौचालय व आवास निर्माण कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत एवं अंत्योदय राशनकार्ड में पात्रों के नामों को शामिल करने को भी कहा। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने एक्सईएन जल संस्थान को सर्वे कराकर हैंडपंप लगाने को कहा।

जिला विकास अधिकारी ने खेत तालाब योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी। अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि सूखा राहत धनराशि खातों में भेजी जा रही है। जिन किसानों ने अपने खातों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है, वह संबंधित लेखपाल को शीघ्र उपलब्ध करा दें।

 
इस मौके पर एसडीएम पाली प्रियंका सिंह, सीएमओ डा. प्रताप सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, डीपीआरओ ब्रजेंद्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed