फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   absant long time teacher

कुम्हैड़ी स्कूल की एक शिक्षिका लंबे समय से मिली गायब

Sun, 13 Sep 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
absant long time teacher
विद्यालयों का निरीक्षण करते डायट प्राचार्य व खंड शिक्षा अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डायट प्राचार्य ने मेंटर संतोष कुमार सिंह के साथ विकासखंड महरौनी के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि एक शिक्षिका जुलाई 2019 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। इसके अतिरिक्त कई स्कूलों में पाया कि आनलाइन नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी डायट प्राचार्य रामशंकर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरौनी कम्पोजिट का निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हैडी में शिक्षिका आराधना जुलाई 2019 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। विद्यालय परिसर में शौचालय एवं मल्टी हैंडवास क्रियाशील नहीं थे। विद्यालय में मध्याह्न भोजन पकाने हेतु एलपीजी सिलेंडर का क्रय नहीं किया गया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हैडी में कक्षा-कक्षों में श्यामपट मानक के अनुसार नहीं थे, जिनका आकार बहुत छोटा था। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन पकाने हेतु एलपीजी सिलेंडर का क्रय नहीं किया गया।जगदीश परिहार, सहायक अध्यापक जो कि सुबह 09.30 बजे उपस्थित हुये। उन्होंने गले में सूजन होने के कारण विलम्ब से आने की बात कही। प्रीति पांडेय शिक्षक का 11 सितंबर अवकाश का प्रार्थना पत्र मिला, जिसमें दिनांक में जगह-जगह ओवर राइटिंग थी। इसके अलावा मांनकुवर, अवधेश राजा, नीलम कौशिक, शिक्षा मित्र 10 एवं 11 सितंबर एवं निशांत सिंह अनुदेशक 11 सितम्बर को, दुर्गेश नंदनी अनुदेशक 10 एवं 11 सितंबर 2020 से अनुपस्थिति चल रहे हैं। अनुराधा 10 एवं 11 सितंबर 2020 को किस प्रकार के अवकाश में थी, प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं बताया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि नेहा पुरोहित 15 अगस्त 2020 से अवैतनिक अवकाश पर चल रही हैं। ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से शिक्षकों द्वारा नहीं किया जा रहा था। विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव मिला। विद्यालय में कक्षाओं एवं बरामदें का फर्श जगह-जगह टूटा हुआ था। प्रधानाध्यापक कक्ष में साफ-सफाई का अभाव था। शिक्षकों की बैठक व्यवस्था भी समुचित नहीं की गयी थी। इस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी को निर्देशित किया कि उक्त अनुपस्थिति शिक्षकों/अध्यापक का स्पष्टीकरण प्राप्त करें। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरिया लटकनजू का निरीक्षण किया। विद्यालय में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से शिक्षकों द्वारा नहीं किया जा रहा था। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि 20 छात्रों को पाठ्य पुस्तक का वितरण नहीं किया गया। नि:शुल्क यूनीफार्म का कपड़ा क्रय कर लिया गया एवं यूनीफार्म सिलाई हेतु संबंधित को उपलब्ध करा दी गयी है। इस पर उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी महरौनी के माध्यम से पायी गयी कमियों का निराकरण कराते हुये अनुपालन आख्या एक सप्ताह के अन्दर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छायन कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय श्रद्वा तिवारी अनुदेशक के हस्ताक्षर पंजिका में थे लेकिन वे मौके पर उपस्थिति नहीं मिली। रीना यादव शिक्षा मित्र 07 सितंबर से विद्यालय उपस्थित नहीं हुयी। जयंती शिक्षामित्र के हस्ताक्षर पंजिका में थे लेकिन विद्यालय में उपसति नहीं मिली। अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 4 एवं 5 पाठ्य पुस्तकें प्राप्त नहीं हुयी है। विद्यालय में बनाये गये वाट्सएप ग्रुप में ऑनलाइन नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में बडी-बडी घास लगी थी। शौचालय क्षतिग्रस्त एवं गन्दे मिले। विद्यालय के पीछे की ओर एक तरफ बाउन्ड्री टूटी थी। प्रधान अध्यापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय संविलियन होने के कारण वरिष्ठ अध्यापक के प्रभार न लेने की स्थिति संबंधित अधिकारियों द्वारा स्पष्ट नहीं की गई है। उन्होंने उक्त पायी गयी कमियों का निराकरण कराए जाने को कहा। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी महरौनी हरदयाल प्रजापति अनुदेशक को बीआरसी में संबद्व किए जाने का कारण स्पष्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed