फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A youth arrested with two and a half kilos of hemp

ढाई किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
A youth arrested with two and a half kilos of hemp
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने गस्त के दौरान ढाई किलो गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि रात में कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक नरेश सिंह, अजय सिंह, दिनेश पांडेय, कमल सिंह वारंटी को पकड़ने के लिए ग्राम बम्होरीसर की ओर जा रहे थे। उसी समय ग्राम तरगुवां के पास एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। इसे पकड़ लिया और जब भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके पास झोले में गांजा है, जिसे वह बेचने जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह को दी गई। मौके पर तलाशी लेने पर आरोपी के पास झोले से दो किलो पांच सौ ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम आशिफ अली पुत्र हामिद अली निवासी सरफयाना तालबेहट बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed