{"_id":"6870170ba0d8e88c2906be1b","slug":"a-young-man-who-went-to-his-aunts-house-with-his-brother-was-bitten-by-a-snake-and-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138801-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मौसी के घर भाई संग गए युवक को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मौसी के घर भाई संग गए युवक को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
- परिजन तीन घंटे तक झाड़फूंक कराने के बाद पहुंचे थे मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मौसी के घर भाई संग गए युवक को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन करीब तीन घंटे तक झाड़फूंक कराते रहे। हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
थाना बानपुर के ग्राम कचनौंदा कलां निवासी रामकुमार ने बताया कि बुधवार को वह अपने भाई मदन (38) के साथ अपनी मौसी प्रभा के घर ग्राम धोबनखेरी गया था। वह दोनों यहां पर एक कमरे में लेटे हुए थे। इस बीच मदन के कंधे में सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। यहां करीब तीन घंटे तक झाड़फूंक कराई। लेकिन कोई आराम नहीं मिला तो उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-दो बहन में बड़ा था। वह खेती किसानी करता था।