फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A villager who went to guard his crop in the field died.

Lalitpur News: खेत पर फसल की रखवाली करने गए ग्रामीण की मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A villager who went to guard his crop in the field died.
- परिजनों ने मौत का कारण बताया अज्ञात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल की रखवाली करने गए ग्रामीण की मौत हो गई। कोतवाली महरौनी के समोंगर गांव में रहने वाले शोभाराम (45) बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर बने टपरे में मृतावस्था में मिले। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।

मृतक के भाई गोपालदास ने बताया कि उसका भाई शोभाराम साढ़े चार एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। खेतों में गेहूं की फसल बोई थी। फसल में रात के समय जंगली नील गाय आकर नुकसान कर रही थी। इस कारण से शोभाराम प्रतिदिन खेत पर फसल की रखवाली करने को जाता था। यहां वह रात के समय टपरा में रुकता और रखवाली करता। बुधवार की रात को वह खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह देर तक वापस लौटकर नहीं आया तो परिजन खेत पर पहुंचे। यहां खेत पर बने टपरे में शोभाराम मृतावस्था में पड़ा हुआ मिला। भाई ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed