फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A villager going to the farm slipped and fell into the Banai river and died

Lalitpur News: खेत पर जा रहा ग्रामीण फिसलकर बानई नदी में गिरा, मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A villager going to the farm slipped and fell into the Banai river and died
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी बृगभान (55) शनिवार सुबह अपने खेत पर जाते समय बानई नदी में फिसलकर गिर गया। वह पानी में डूब गया। गांव के लोगों ने उसे खोजकर बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे जमना प्रसाद ने बताया कि उसके चाचा खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। वह गांव से निकली बानई नदी के किनारे बने रास्ते से होकर जा रहे थे। इसी दौरान वह फिसल कर नदी में गिर गए। उफनाई नदी के पानी में वह डूब गए। गांव के बच्चों ने देखा तो आसपास खेतों में काम रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण नदी में कूदकर बृगभान की खोजबीन करने लगे। करीब 20 मीटर दूर गोशाला वाला पुल के पास से बृगभान को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाई-दो बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। वह 7-8 एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed