फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A truck collided with a taxi, injuring ten people, including eight girl students.

Lalitpur News: टैक्सी में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ छात्राओं सहित दस घायल

Sat, 04 Oct 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A truck collided with a taxi, injuring ten people, including eight girl students.
9ग्राम रोंडा व चंदेरा के बीच हाईवे पर रेलवे पुल के समीप हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम रोंडा व चंदेरा के बीच सवारियों से भरी टैक्सी में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी में सवार आठ छात्राओं सहित दस लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सवारियों से भरी एक टैक्सी ललितपुर शहर की ओर आ रही थी। टैक्सी में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पढ़ने वाली छात्राएं और अन्य लोग सवार थे। अभी टैक्सी ललितपुर-झांसी मार्ग पर ग्राम रोंडा और चंदेरा के बीच स्थित रेलवे पुल के पास पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छात्राएं ग्राम रोंडा निवासी छात्रा विनिता (16), छाया (16), सानू राजा (15), रूबी (15), आस्था (17), मौसम (16), संध्या (17), भारती (15) घायल हो गईं। इसके अलावा, ग्राम रोंडा निवासी अजब राजा (52) और रघुवीर राठौर (26) भी घायल हो गए थे। हादसा देखकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों के जरिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अजब राजा की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक विपरीत दिशा से झांसी की ओर जा रहा था और रफ्तार भी तेज थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि दुर्घटना में घायलाें को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया है। ट्रक की तलाश कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed