फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A team will come today to inspect the airport land

Lalitpur News: आज हवाई अड्डे की जमीन का निरीक्षण करने आएगी टीम

Tue, 03 Jun 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A team will come today to inspect the airport land
ललितपुर। नागरिक उड्डयन विभाग की टीम आज मंगलवार को प्रस्तावित हवाई अड्डे की भूमि का निरीक्षण करने आ रही है। भूमि का अधिग्रहण कर जिला प्रशासन ने नागरिक उड्डयन विभाग को हस्तांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

शहर हद बाहर सेवनी गांव में हवाई अड्डा बन रहा है। इसके लिए अक्तूबर 2021 से जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण शुरू किया। जिला प्रशासन ने आपसी सामंजस्य से नागरिक उड्डयन विभाग के नाम बैनामे कराए, लेकिन 12 एकड़ विवादित भूमि के वाद न्यायालय में चलने के कारण इसका अधिग्रहण कर नागरिक उड्डयन विभाग के सुपुर्द किया। यहां करीब सात किमी लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण होना है, जिसके लिए खोदाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को नागरिक उड्डयन विभाग की टीम भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेगी। पैमाइश के बाद अगर भूमि कम लगी तो अन्य और भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग की टीम पैमाइश करने के लिए मंगलवार को आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed