फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A population of five thousand yearning for water

Lalitpur News: पानी के लिए तरसी पांच हजार की आबादी

Mon, 10 Jun 2024 03:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
A population of five thousand yearning for water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी (ललितपुर)। कस्बा बांसी में खराब हुए ट्रांसफॉर्मर ने पेयजल आपूर्ति की चाल बिगाड़ दी। इंटेक वेल को संचालित करने के लिए रखे 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर रविवार सुबह दस बजे खराब हो गया, इससे टंकी पूर्ण क्षमता से नहीं भरी जा सकी। स्थिति यह रही कि महज आधी आबादी को ही पानी मिल सका। पांच हजार की आबादी को पानी के संकट से जूझना पड़ा। कई परिवार दूर लगे हैंडपंपों से पानी जुटाने को मजबूर हुए। शाम को छह बजे ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के बाद सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

कस्बे की लगभग दस हजार की आबादी को शहजाद नदी के किनारे स्थित इंटेक वेल से पेयजल आपूर्ति होती है। इंटेक वेल से मोटर द्वारा पानी टंकी तक पहुंचाया जाता है। रविवार को इंटेक वेल से मोटर द्वारा पानी टंकी में जा रहा था कि सुबह दस बजे ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इससे टंकी पूर्ण क्षमता से नहीं भरी जा सकी। जल संस्थान ने सप्लाई शुरू की, जो महज आधी आबादी तक ही हो सकी। इसके बाद नल न आने से पानी की किल्लत बढ़ गई। लोगों ने कुछ घंटों तक पानी आने का इंतजार किया। इसके बाद परेशान होकर बर्तन लेकर हैंडपंपों का रुख किया। कई के घरों से काफी दूर पर हैंडपंप होने से ज्यादा समस्या झेलनी पड़ी। कई तो चिलचिलाती धूप तक में पानी जुटाते रहे। शाम को लगभग छह बजे विद्युत विभाग ने ट्रांसफॉर्मर बदलकर दूसरा लगा दिया। इसके बाद जल संस्थान ने मोटर चलाकर टंकी भरना शुरू किया। देर रात में लोगों को पानी मिला।
विज्ञापन

---
इंटेक वेल का ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी मिलने पर तत्काल बदलवाए जाने का कार्य शुरू कर दिया था। शाम को दूसरा लगा दिया गया है।
- देवीसिंह, उपखंड अधिकारी, विद्युत उपकेंद्र बांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed