फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A people sucide for train

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

Thu, 05 Mar 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
A people sucide for train
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मुहारा निवासी एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक रात्रि में घर से निकल गया था और घर वालों ने रोका, लेकिन कुछ नहीं बताया। सुबह जब परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें ट्रेन से कटकर युवक की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मुहारा निवासी अजय अहिरवार (22) मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद फिर से जाने लगा। परिजनों ने पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रात अधिक होने की बात समझाकर परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं रुका और तेजी के साथ निकल गया। यह देख परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ उसका पीछा भी किया, लेकिन वह कुछ ही समय में ओझल हो गया। परिजनों ने देर रात तक उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल सका। परिजन व ग्रामीण थक हारकर वापस घर लौट आए। बुधवार की सुबह होने पर वह फिर से उसे खोजने निकल पड़े, जिस पर एक ग्रामीण ने बताया कि अजय रेलवे लाइन की ओर गया था। इस पर उक्त लोगों ने जखौरा रेलवे पहुंचकर स्टेशन मास्टर से युवक के बारे जानकारी जुटाई, तो बताया कि एक युवक की रात में किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने कोड़रन नहर की पुलिया के पास खंभा नंबर 1026-27 के पास जाकर देखा तो मृतक की शिनाख्त अजय अहिरवार के रूप में की। मृतक के मझले भाई अखिलेश ने बताया कि वह रात में घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला था, वह तीन भाइयों सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed