{"_id":"684880746af7af01b103adba","slug":"a-large-number-of-bats-were-found-dead-in-serwaskalan-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-136901-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सेरवासकलां में भारी संख्या में चमगादड़ मरे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सेरवासकलां में भारी संख्या में चमगादड़ मरे मिले
विज्ञापन
तालबेहट। भीषण गर्मी का असर पशु पक्षियों पर भी पड़ने लगा है। मंगलवार को सेरवासकलां गांव में मंदिर के निकट भारी संख्या में चमगादड़ मृत पड़े मिले। ग्रामीणों का कहना है कि इससे दुर्गंध उठ रही है, जिससे गांव में बीमारी फैल सकती है।
तहसील क्षेत्र के सेरवासकलां में सैकड़ों चमगादड़ सुबह जमीन पर मरे पड़े मिले। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन दुर्गंध के कारण ज्यादा देर खड़े नहीं रह सके। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। रेंजर ने मृत चमगादड़ का कुछ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि गत वर्ष भी गर्मी में बड़ी संख्या में चमगादड़ मरे थे। प्रभारी डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दकी ने बताया कि गर्मी के चलते चमगादड़ मरने की आशंका है। इनका पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मरने का सही कारण सामने आएगा।
0000000000
बच्चे और बुजुर्गों को दोपहर काटना हो रहा मुश्किल
तालबेहट। तीन दिन से क्षेत्र में काफी तेज गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। घर की छतों पर रखी पानी की टंकी से गर्म पानी मिल रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। गर्मी के कारण दोपहर गुजारना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
000
गर्मी से बचाव के लिए क्या करें
चिकित्सा अधीक्षक डॉ विशाल पाठक ने बताया कि गर्मी में अति आवश्यक होने पर ही दोपहर में घर से निकलें। पूरे एवं हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। खाली पेट न रहें और पानी भरपूर पिएं। सिर को ढकें और तरबूज, खीरा और संतरे खाएं।