फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   a grade collage

ए ग्रेड का नहीं जिले में एक भी विद्यालय

Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में संचालित राजकीय विद्यालयों में से कोई भी विद्यालय ए ग्रेड का नहीं हैं। इतना ही नहीं, बी ग्रेड पाने वाले विद्यालयों की संख्या भी महज चार है, जबकि डी ग्रेड की संख्या एक दर्जन है। इसका खुलासा विद्यालयों के मूल्यांकन से हुआ है। इससे सरकारी कालेजों के संचालन की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की पहुंच में माध्यमिक शिक्षा को लाने का प्रयास हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 17 राजकीय हाईस्कूल खुल चुके हैं, लेकिन उनमें अभी तक पर्याप्त स्टाफ नहीं हो सका है। कई स्कूल तो स्थाई भवन के लिए तरस रहे हैं। वहीं, राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज की भी संतोषजनक नहीं कही जा सकती है।
विज्ञापन


 इन कालेजों में भी शिक्षकों के स्वीकृत पद वर्षों से खाली चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में फर्नीचर, प्रयोगशाला, कक्षा-कक्षों की भी कमी बनी हुई है। शासन ने इसकी हकीकत तक पहुंचने के उद्देश्य से पहली बार राजकीय हाईस्कूल और इंटरकालेजों की ग्रेडिंग कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों जिले के दो दर्जन हाईस्कूल और इंटरकालेजों की ग्रेडिंग कराई गई, जिसके परिणाम आ गए हैं। अंकों के आधार पर हुई ग्रेडिंग में एक भी हाईस्कूल और इंटरकालेज ए ग्रेड हासिल नहीं कर पाया है। राजकीय इंटर कालेज ललितपुर और राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर बी ग्रेड ही प्राप्त कर सके हैं। सबसे ज्यादा स्कूल डी ग्रेड में चयनित हुए हैं।

जिलास्तरीय ग्रेडिंग संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मंडल को भेजी जा रही है, जिसके पश्चात सत्यापन अधिकारी ग्रेडिंग की वास्तविकता को जानेंगे।

यह है ग्रेडिंग
ग्रेडिंग में स्कूल डिटेल  दस अंक, स्टाफ का ब्योरा दस अंक, बच्चों का नामांकन 10 अंक, पाठ्यक्रम के  20 अंक, अन्य गतिविधियां 10 अंक, वर्क प्लान 15 पंद्रह अंक, स्कूल रिजल्ट 10 अंक, फिजिकल डिटेल (कक्षों की संख्या), फर्नीचर 10 अंक और कैंपस डिटेल के पांच अंक निर्धारित किए गए थे। इस आधार पर ग्रेडिंग हुई है, जिसमें बी ग्रेड के चार विद्यालय, सी ग्रेड के आठ विद्यालय व डी ग्रेड के बारह विद्यालय चयनित हुए हैं। जबकि, ए ग्रेड कोई भी हाईस्कूल अथवा इंटरकालेज प्राप्त नहीं कर सका है।

पाठ्यक्रम में मार ली बाजी
हाईस्कूल और इंटरकालेजों ने पाठ्यक्रम को पूरा दर्शाकर अंकों में बाजी मार ली है। अन्यथा की स्थिति में कई स्कूलों के और भी अंक कम हो जाते।

चार बार होगी ग्रेडिंग
शैक्षिणिक सत्र में चार बार ग्रेडिंग कराई जाएगी। इसमें अप्रैल से जून, जुलाई से सितंबर, अक्तूबर से दिसंबर और जनवरी माह से सत्रांत तक की ग्रेडिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed