फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A fine will be imposed for burning crop residue.

Lalitpur News: फसल के अवशेष जलाने पर लगेगा पांच से तीस हजार रुपये तक जुर्माना

Wed, 22 Apr 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A fine will be imposed for burning crop residue.
ललितपुर। कृषि विभाग ने किसानों के लिए फसल अवशेष जलाने के लिए एडवाइजरी के साथ ही चेतावनी भी जारी की है, जिसमें फसल अवशेष के जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेष जलाने पर जमीन के रकबे के हिसाब से पांच हजार से तीस हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि किसान खेतों में फसल अवशेष कदापि न जलाएं, बल्कि फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों से प्रबंधन कर फसल अवशेषों को सड़ाकर मृदा स्वास्थ्य संरक्षित करें। फसल अवशेष नहीं जलाने से वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने फसल अवशेष जलाने से नुकसान के बारे में बताया कि इससे उनके जड़, तना पत्तियों में संचित लाभदायक पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। मृदा ताप में बढ़ोतरी होती है, जिससे मृदा के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक दशा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे पादप अवशेष एवं मृदा में उपलब्ध लाभदायक मित्र कीट जलकर मर जाते हैं। इससे वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और खेतों में आग से मित्र कीट भी सब जल जाते हैं। फसल अवशेष जलाने से उत्पन्न गैसों के कारण सामान्य वायु की गुणवत्ता में कमी आती है, जिससे आंखों में जलन, त्वचा रोग व सूक्ष्म कणों के कारण जीर्ण हृदय एवं फेफड़े की बीमारी के रूप में मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। श्वसन तंत्र प्रभावित होने से गंभीर बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन

--------

---------
सेटेलाइट से हो रही निगरानी
फसल अवशेष जलाने पर सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। फसल अवशेष जलाने पर सेटेलाइट द्वारा संबंधित खेत का विवरण रिकार्ड कर लिया जाएगा और उन किसानाें पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अपील की गई कि किसान फसल अवशेष न जलाएं। अपितु उसे मिट्टी में मिलाकर खाद के रूप में परिवर्तित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यह है कार्रवाई का प्रावधान
फसल अवशेष जलाने पर दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों से पांच हजार रुपये का जुर्माना, दो से पांच एकड़ भूमि वाले किसानों से दस हजार और पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों से तीस हजार रुपये तक का जुर्माना प्रति घटना के हिसाब से वसूलने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed