{"_id":"6907a1923fcc564ece0c78f4","slug":"a-farmer-was-bitten-by-a-snake-while-on-his-farm-his-family-spent-six-days-performing-exorcisms-leading-to-his-death-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145403-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर गए किसान को सांप ने डंसा, छह दिन तक परिजन करवाते रहे झाड़फूंक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर गए किसान को सांप ने डंसा, छह दिन तक परिजन करवाते रहे झाड़फूंक, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर गए कस्बा जाखलौन निवासी 45 वर्षीय किसान नत्थू को छह दिन पूर्व सांप ने डस लिया था। परिजन उसकी झाड़फूंक कराने में जुटे रहे और इलाज नहीं कराया। इसके बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र सोनू ने बताया कि नत्थू छह दिन पूर्व 27 अक्तूबर को अपने खेत पर गया था। खेत से जब वह घर आया तो पैर में खुजली हुई। देखा तो उसके पैर में सांप के डसने का निशान था। दूसरे दिन सुबह पैर में सूजन आ गई तो वह झाड़फूंक कराने एक गांव में गया। यहां दो दिन तक लगातार झाड़फूंक कराता रहा लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल पर ले गए। यहां भी झाड़फूंक कराई लेकिन हालत नहीं सुधरी।
शनिवार की रात को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचा। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई- तीन बहनों में चौथे नंबर का था और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी का काम करते थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।