{"_id":"5e6d27ae8ebc3ea5081324c1","slug":"a-farmer-dead-from-returned-selling-pie-accused-murder-lalitpur-news-jhs162432426","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटर बेचकर लौटे किसान की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटर बेचकर लौटे किसान की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द में मटर बेचकर लौटे किसान को नशे में होने की बात कहकर ट्रैक्टर चालक लिटा कर चला गया। सुबह किसान मृत अवस्था में मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसान की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम डोंगराखुर्द निवासी कपिल पुत्र देव सिंह प्रजापति ने थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि 13 मार्च को उसके चाचा तुलसीराम (40) पुत्र मोहन गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर अपना गल्ला (मटर) बेचने के लिए ललितपुर गए। ट्रैक्टर को गांव का युवक चलाकर ले गया। रात करीब 11 बजे वापस आए तो ट्रैक्टर चालक ने चाची राजकुमारी को आवाज देकर बुलाकर दरवाजा खुलवाया और चाचा तुलसीराम को ट्रॉली में से चाची की मदद से उतारकर अंदर लिटा दिया। कपिल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने उसकी चाची से तुलसीराम के नशे में होने की बात बताई। अगले दिन 14 मार्च की सुबह जब उसकी चाची ने चाचा तुलसीराम को उठाया तो कोई हरकत नहीं हुई, जिस पर उन्होंने अन्य परिजनों को बताया तो घर वालों ने गांव के एक चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने चाचा तुलसीराम को मृत घोषित कर दिया। भतीजे कपिल ने आरोप लगाते हुए बताया कि चाचा के शरीर में कई जगह चोटें हैं। उसने चाचा तुलसीराम की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल नाराहट पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।