{"_id":"695aac26897c5074b30573a6","slug":"a-case-has-been-registered-against-14-people-from-both-sides-in-the-case-of-assault-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-149157-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से 14 पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से 14 पर मामला दर्ज
विज्ञापन
तालबेहट। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते नव वर्ष के पहले दिन दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में 14 नामजद और कई अज्ञात आरोपी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।
रानीपुरा निवासी सुरेश साहू और करीला खांदी निवासी धनीराम साहू रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते अक्सर विवाद होता रहता है। एक जनवरी को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा, रॉड, कुल्हाड़ी आदि से हमला कर दिया था। कई लोग जख्मी हुए थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
एक पक्ष के मुकेश साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जनवरी को शाम 5:40 बजे मेरा भाई देवेंद्र अपने घर ग्राम सभा खांदी के मजरा करीला में था। तभी विपक्षीगणों ने हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आई बहू आरती को भी पीटा गया। हमलावरों ने दुकान का सामान व मोटरसाइकिल तोड़ दी। इससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मामले में पुलिस ने धनीराम, सुनील, अनिल, उपेंद्र, बंटी उर्फ भूपेंद्र, रूपेश, गोलू निवासीगण मजरा करीला खांदी पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भूपेंद्र साहू पुत्र धनीराम निवासी रानीपुरा खांदी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि एक जनवरी को शाम करीब 6 बजे वह स्टेशन रोड माताटीला चौराहे पर स्थित अपनी गल्ले की दुकान पर था। तभी आरोपी हथियारों के साथ दुकान में घुस आए और हमला कर दिया।
रॉड से सिर पर वार किया गया, जिससे सिर फट गया। बीच-बचाव में आए भाइयों पर भी कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे तीनों भाइयों के सिर में गहरे घाव हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेश, मुकेश, अजय, देवेंद्र, रामू, अंकित सहित 5-6 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना की जाएगी। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक तालबेहट