फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A baraati injured in a fight died during treatment.

Lalitpur News: मारपीट में घायल हुए बराती की इलाज के दौरान मौत

Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A baraati injured in a fight died during treatment.
- लोगों की भीड़ पहुंची थाने, लगाए हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा/ललितपुर। जखौरा के डइयन मुहल्ले में 23 नवंबर को आई एक बरात के दौरान हुए विवाद में बरातियों के साथ मुहल्ले के कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें कुछ बराती घायल हो गए थे। जिसमें से एक गंभीर घायल बराती सागर परिहार निवासी जीरोन की मंगलवार की देर रात ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर भारी संख्या में लोग थाना पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही बरतने और कम धाराओं सहित कम लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आरोप लगाए। सीओ सदर ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जखौरा के डइयन मोहल्ला निवासी जमना रैकवार ने बताया कि उसके यहां 23 नवंबर को उसकी पुत्री की बरात आई थी। इसी दौरान बग्गी पर लाइट न जलने को लेकर बारातियों और बग्गी संचालक के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि घटना मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में सागर घायल हो गया था। इसके साथ अन्य बराती भी चोटिल हो गए थे। पुलिस ने इरशाद, इमरान, राशिद व अजमेरी निवासी लवानपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं, मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया था। यहां से परिजन उसे ग्वालियर लेकर पहुंचे। यहां मंगलवार की रात को सागर की मौत हो गई। बुधवार की सुबह सागर की मौत होने की खबर जैसे ही कस्बा जखौरा में पहुंची तो भारी संख्या में थाने पहुंचे और कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती और कम धाराओं व कम लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की सूचना पर जाखलौन, कोतवाली सदर और बांसी चौकी से पुलिस फोर्स थाना जखौरा पहुंच गया था। सीओ सदर अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को मामले में सही कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी करने की बात कही। इसके बाद लोग शांत हुए और वहां से चले गए।
विज्ञापन

-------
बग्गी की लाइट की डोरी कटने पर हुआ था विवाद
जमना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बरात जब उसके यहां आई थी तो बग्गी पर दूल्हा बैठा था। इस बीच बग्गी की लाइट की डोरी कट गई थी और लाइट चली गई थी। जब बरातियों ने बग्गी संचालक इरशाद से बग्गी की लाइट जोड़ने को कहा तो इरशाद, इमरान, राशिद व अजमेरी ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिसमें सागर, मुकेश, हरदास घायल हो गए थे। पुलिस ने जमना रैकवार की तहरीर पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पुलिस ने की कार्रवाई, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई की। मुकदमे के चारों आरोपियों इरशाद, इमरान, राशिद व अजमेरी को गिरफ्तार कर लिया।
--------
जखौरा में बरात आई थी। इसमें शामिल बग्गी की लाइट खराब होने पर बग्गी संचालक व उसके साथियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें बराती सागर गंभीर घायल हो गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर धाराओं की बढोतरी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed